फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का स्वास्थ्य केंद्र में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने स्वास्थ्य केंद्र में धरना दिया
विज्ञापन

मंसूरपुर। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंहजनी तगान पर धरना दिया। एसडीएम खतौली ने व्यवस्था दुरुस्त कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
गांव सोंहजनी तगान स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को भाकियू के शाहपुर ब्लाक उपाध्यक्ष अक्षु त्यागी दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। भाकियू कार्यकर्ताओं ने वैक्सीनेशन का कार्य सुचारु रूप से चलने दिया और स्वास्थ्यकर्मियों को बंधक बनाने की चेतावनी देते हुए कहा कि समस्या का समाधान हुए बिना वह वैक्सीनेशन का कार्य पूरा होने के बाद भी स्वास्थ्यकर्मियों को नहीं जाने देंगे। भाकियू के धरने की सूचना पर एसडीएम खतौली इंद्रकांत द्विवेदी व मंसूरपुर थाना प्रभारी केपी सिंह मौके पर पहुंचे। भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को बताया कि कोरोना मरीजों के उपचार में काम आने वाले दोनों ऑक्सीजन सिलिंडर 15 दिन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर खाली रखे हैं, सफाई व एंबुलेंस की कोई व्यवस्था नहीं है और न ही वार्ड ब्वाय व सफाईकर्मी तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र के फार्मासिस्ट राहुल का कहना था कि स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध साधनों से मरीजों की सेवा की जा रही है अन्य सुविधाओं के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। एसडीएम ने व्यवस्था दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से सीएमओ के नाम ज्ञापन भी दिया। गौरव त्यागी, मरगूब त्यागी, भोलू त्यागी, सोनू त्यागी, राजेश त्यागी, देवेंद्र त्यागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें