फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेताओं ने केंद्र सरकार पर निकाली भड़ास    

Sat, 19 Nov 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
किसान महापंचायत में मौजूद अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिसौली में हुई भाकियू की किसान महापंचायत में किसान नेताओं ने भारत सरकार के दो केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री पर जमकर निशाना साधा। यहां तक कह दिया कि केंद्र सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है।       
विज्ञापन


किसान महापंचायत के मंच पर कई बार अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गई। वक्ताओं ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर सीधे निशाने साधे। हालांकि दोनो मंत्रियों ने बड़ी सफाई के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। भाकियू नेता चौधरी युद्धवीर सिंह ने अपने भाषण में यहां तक कह दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तीन माह पहले समय लेने और चार दिन दिल्ली पड़े रहने के बाद भी वह नहीं मिले।

नोटबंदी से किसान को कोई मतलब नहीं, हमारे पास नोट है ही नहीं। देश में तीन लाख किसानों की आत्महत्या के मामले में केंद्रीय कृषि मंत्री ने कह दिया कि नपुंसकता और प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या की गई। ऐसे व्यक्ति को भारत का कृषि मंत्री रहने का हक नहीं। किसान नेता विजय पाल और बलराम नंबरदार ने साफ शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों की चिंता है तो वह स्वामी नाथन आयोग की सिफारिश लागू करें।
विज्ञापन


किसानों को भ्रमित न करें। वक्ताओं ने देश में किसानों की आर्थिक तंगी के लिए केंद्र सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि इस बीच बड़ी सफाई से केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री डॉ महेश शर्मा ने जनता से हां करर्वाई कि पीएम मोदी ईमानदार व्यक्ति हैं और गरीबों-किसानों के लिए काम कर रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने भी सरकार का पक्ष रख अपनी बात कही। महापंचायत में शामिल होने आई जनता ने भी पक्ष-विपक्ष की बातों का भरपूर आनंद लिया। संचालन धमेंद्र मलिक ने किया। पंचायत को प्रदेश अध्यक्ष राजबीर जादौन, चंद्रपाल फौजी, जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, जावेद तोमर, नरेश सिरोही, हरमीत कादियान, रतनपाल, दीवानचंद, राजेश चौहान आदि किसान नेताओं ने संबोधित किया।       

लौह पुरुष की मूर्ति का अनावरण      
भौराकलां। किसान भवन में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री डॉ महेश शर्मा और जल संसाधन राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने किया। इस अवसर पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, प्रवक्ता राकेश टिकैत, बीजेपी जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, भाजपा नेता उमेश मलिक, संजीव मुडभर, जयदेव बालियान, अशोक बालियान, सदर ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी, योगेश बालियान, नीरज लाटियान, रामकुमार सहरावत, धर्मवीर बालियान आदि मौजूद रहे।       

बाहरी जिलों के किसानों की अधिक संख्या रही      
भौराकलां। किसान महा पंचायत में जनपद के किसानों की संख्या अपेक्षा से कम दिखाई दी। पूर्वांचल के किसानों की संख्या अधिक रही। आस-पास के जिलों से भी किसान आए, इनके बीच जनपद के किसानों की कम संख्या रही।

एक साथ कई स्थानों पर रही भोजन की व्यवस्था      
भौराकलां। देश के अन्य प्रांतों और प्रदेश के विभिन्न जिलों से किसान पंचायत में पहुंचे किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था सिसौली में कई स्थानों पर रही। सिसौली में पंचायत स्थल के आस-पास कई स्टाल भी लगाए गए। इनमें गर्म खिचड़ी और हलवे का प्रसाद बांटा गया।       

किसान चोर नहीं है : टिकैत      
भौराकलां। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान यदि मजबूरी में बिजली से ट्यूबवेल चलाता है तो वह चोर नहीं है। हम जनता का पेट भरने के लिए अपनी फसल तैयार कर रहे हैं। टिकैत ने कहा कि कृषि की फसलों का निर्धारण करने वाली समिति में किसानों का प्रतिनिधित्व भी होना चाहिए।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें