फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BKU: छलका किसानों का आक्रोश, खूब खरी-खोटी सुनाई और अफसरों को ललकारा, मंच से DCO को उल्टा लटकाने दी चेतावनी

Tue, 24 Oct 2023 12:50 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

BKU Protest News : किसानों ने अधिकारियों को ललकारा। एसएसपी ने भरोसा दिया कि किसी के सम्मान में कोई कमी नहीं होगी। इसके बाद किसान वापस लौट गए।
विज्ञापन
भाकियू का प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज किसानों का आक्रोश खूब छलका। अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई गई। पुलिस, गन्ना, बिजली, चकबंदी और राजस्व विभाग निशाने पर रहे। किसानों ने अधिकारियों को ललकारा। एसएसपी ने भरोसा दिया कि किसी के सम्मान में कोई कमी नहीं होगी। इसके बाद किसान वापस लौट गए। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों का हर हाल में सम्मान चाहिए। 

विज्ञापन


भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों के प्रति खूब गुस्सा दिखा। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आश्वासन पर किसान मान गए। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि मिल मालिकों पर भरोसा नहीं है, डीएम की बात मानी गई है। सम्मान की बात पर एसएसपी संजीव सुमन ने माइक से कहा कि किसी के सम्मान में कोई कमी नहीं रहेगी। उनके दरवाजे हर वक्त किसानों के लिए खुले हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष ने बताया कि  कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों पर भी जल्द ही उचित फैसला होगा। 

एडीएम और एसपी सिटी देने आए बुलावा
धरने प्रदर्शन में किसानों के बीच पहले एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत पहुंचे। किसानों को बातचीत के लिए बुलावा दिया। इसके बाद डीएम और एसएसपी से प्रतिनिधिमंडल की लोकवाणी सभागार में बातचीत हुई। इसके बाद डीएम और एसएसपी किसानों के बीच धरने पर पहुंचे। 

किसानों को यह दिया गया भरोसा
- बजाज शुगर मिल का पांच नवंबर तक होगा शत प्रतिशत भुगतान।
- जिले में नियमित रूप से कराए जाएंगे किसान दिवस, करेंगे समाधान।
- तितावी, खतौली व देवबंद मिल के क्रय केंद्रों  का निस्तारण होगा।
- घटतौली करने वालों को जेल भेजा जाएगा। अधिकारियों की टीम बनेंगी।
- किसान मिलों का घोषणा पत्र नहीं भरेंगे, मिल अधिकारी भरेंगे। 
- बलवा खेड़ी में बांध की समस्या का निस्तारण 15 दिन में होगा।
- आवारा पशुओं की समस्या का नवंबर माह में समाधान कराया जाएगा।
- कूड़ा निस्तारण केंद्र आबादी के आसपास नहीं बनने दिए जाएंगे।
- टंकी के लिए खोदी गई सडक़ों को पहले ठीक कराएंगे, फिर काम मिलेगा।
- चकबंदी विभाग की शिकायतों की जांच होगी, पुराने गंाव का जल्द निस्तारण।
- विद्युत निगम की शिकायतों की जांच भी कराने का दिया भरोसा।

यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया
विज्ञापन

डीसीओ से नाराजगी, मंच से कहा उल्टा लटका दो
भाकियू के धरने पर किसानों के बीच गुस्सा दिखा। माइक से ही डीसीओ के व्यवहार को लेकर किसानों ने नाराजगी जताई गई। मंच से ही वक्ताओं ने कहा कि गन्ना अधिकारी किसानों की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। कपड़े उतारकर उल्टा लटकाने की चेतावनी भी मंच से दी गई।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: आठ अफसरों को भी न दिखे स्काई बम, पटाखों को बताया केमिकल, पांच मजदूरों की हुई थी दर्दनाक मौत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें