नोएडा के अस्पताल में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का हाल जानने पहुंचे रालोद अध्यक्ष चौधरी जय?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत नहाने के दौरान बाथरूम में फिसलकर गिर गए। हादसे में उनके बाएं कंधे में गंभीर चोट लगी है। नोएडा के अस्पताल में उनके कंधे का ऑप्रेशन हुआ। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह उनसे मिलने पहुंचे। दिनभर सिसौली स्थित आवास पर भी लोगों की आवाजाही रही।
भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि फिसलकर गिर जाने की वजह से चौधरी नरेश टिकैत के बाएं कंधे में चोट लग गई थी। परिजन उन्हें लेकर मेरठ पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। नोएडा के अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद रालोद अध्यक्ष अस्पताल पहुंचे। चौधरी टिकैत से बातचीत की और कुशलक्षेम जाना। भाकियू अध्यक्ष के पुत्र गौरव टिकैत ने बताया कि पूरी तरह ठीक है। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद भाकियू अध्यक्ष के सिसौली स्थित आवास पर लोगों की आवाजाही लग गई।