भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हम सरकार से टकराव नहीं चाहते। हमें जनता को भी बचाना है। भारतीय किसान यूनियन समुद्र है और अलग हुए दूसरे संगठन नदी नाले हैं। भाकियू किसानों के मुद्दे पर खरी उतर रही है। अनुशासन से भटककर लोग भाकियू छोड़ रहे हैं। हम विरोधी तो हो सकते हैं, लेकिन गद्दार नहीं।
किसान भवन पर आयोजित पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा के किसानों के साथ हैं। हम हर तरह से सहयोग करेंगे। सभी को मिल जुलकर आंदोलन करना होगा। घर बैठकर काम नहीं चलेगा। किसानों से आह्वान किया कि 21 फरवरी को ट्रैक्टरों की लाइन लगा देना। आंदोलन के चक्रव्यूह में जाना आसान है, लेकिन निकलना मुश्किल हो जाता है। किसानों से फिजूल खर्ची रोकने का आह्वान करते हुए कहा शादी के खर्चों में कटौती करो। मैरिज होम के बजाए अपने घर में शादी करो।