भाकियू नेताओं में मारपीट की तहरीर दी
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। गांव सुवाहेड़ी में भाकियू तोमर व भाकियू नेताओं में हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार की रात भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर अपने कुछ साथियों के साथ गांव सुवाहेड़ी में गए थे, जहां पर उनके समर्थकों की भाकियू नेता एवं ग्राम प्रधान अहसान व उनके समर्थकों से कहासुनी व मारपीट हो गई थी। इस मामले में बुधवार को पूरे दिन दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चलते रहे। समझौता नहीं होने पर ग्राम प्रधान अहसान ने थाने पर तहरीर देकर संजीव तोमर व दिलशाद सहित उनके समर्थकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।