फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: टोलकर्मी की बदसलूकी पर भाकियू अराजनैतिक का धरना, कर्मचारी हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपार। भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को दिल्ली-देहरादून हाईवे के छपार टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि टोल कर्मचारियों का रवैया गलत है। कार्यकर्ता से बदसलूकी का विरोध किया गया। इसके बाद कर्मचारी को हटा दिया गया।
मंडल महासचिव विपिन त्यागी के नेतृत्व में कई दर्जन कार्यकर्ता टोल पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि बरला निवासी एक कार्यकर्ता के साथ टोलकर्मी ने बदसलूकी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान पत्र दिखाने के बाद भी उसके वाहन को निकलने नहीं दिया गया। उनकी मांग थी कि बदसलूकी करने वाले कर्मचारी को तुरंत पदमुक्त किया जाए और भविष्य में किसी भी कार्यकर्ता को परेशान न किया जाए।
टोल प्रबंधक तनवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर आश्वासन दिया। उन्होंने कर्मचारी को हटाने की बात कही है। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
इस दौरान बाबर प्रधान, अंकित जावला, रविकांत, धीरज त्यागी, तरुण त्यागी, भूरा, हर्षदीप, मुनीर और अशोक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें