फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाकियू अराजनीतिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी पर दिया धरना

विज्ञापन
परासौली पुलिस चौकी पर धरने पर बैठे भाकियूअ के कार्यकर्ता। स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
बुढ़ाना। चोरी के मामले में गलत नामजदगी को लेकर भाकियू अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने परासौली पुलिस चौकी पर धरना दिया। भाकियू अराजनैतिक के दर्जनों कार्यकर्ता बुधवार को परासौली पुलिस चौकी पर पहुंचे। चोरी के एक मामले में गलत नामजदगी को लेकर धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर सुधीर पंवार ने बताया कि गांव परासौली निवासी पवन की बकरी चोरी हो गई थी। चोरी के मामले में परासौली पुलिस ने कुछ ग्रामीणों के दबाव में आकर राजपुर-गढी निवासी सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

धरना स्थल पर भाकियू अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने नामजदगी को गलत बताया। कहा कि पुलिस जांच कर कार्रवाई करे। चोरी के मामले में निर्दाेष को जेल नही जाने दिया जाएगा। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पुलिस के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया। इस मौके पर अमित सिंह, कपिल ठाकुर, प्रवीण पंवार, सावेज, उस्मान, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें