मोरना। भारतीय सेना के पाकिस्तान के आतंकियों के ठिकानों पर किए गए हमले के बाद शुकतीर्थ में साधु-संतों व ब्रह्मचारियों ने खुशी जताते हुए हाथों में तिरंगा लेकर भारत मां का जयघोष किया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
बुधवार दोपहर बाद श्री दंड़ी आश्रम में आयोजित सभा में मां पूर्णा गिरी आदि शक्ति पीठ आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी गोपालदास महाराज, स्वामी भरत दास महाराज, स्वामी राम गिरी महाराज, स्वामी पत्थरपुरी महाराज, स्वामी पुरुषोत्तम महाराज, स्वामी श्रवणदास महाराज, स्वामी राजेंद्र दास, स्वामी संतदास, प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका प्रवेश बहन, कृष्ण धाम के आचार्य प्रेमशंकर मिश्रा, महाशक्ति सिद्धपीठ की योगिनी नंदिनी, श्री गंगा सेवा समिति के प्रबंधक देवेंद्र आर्य तथा गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय के अनेक छात्र एकत्रित हुए थे। दंडी आश्रम प्रबंधक मनोहर लाल ने सभी का अभिवादन किया।