फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने दरोगा को बंधक बनाया

Thu, 02 Jun 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुरकाजी। खाईखेड़ी में भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष से सुविधा शुल्क मांगना एक दरोगा को महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने गांव पहुंचे दरोगा को बंधक बना लिया। बाद में मौके पर पहुंचे पुरकाजी एसओ ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर दरोगा को मुक्त कराया। 
विज्ञापन


छपार के बसेड़ा चौकी क्षेत्र में तीन माह पूर्व एक नील गाय को गोली मारी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भाग गए थे।

पुलिस ने मौके से बरामद कार के नंबर और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। मामले की जांच में पुलिस के सामने कुछ नाम आ रहे थे। खाईखेड़ी निवासी भाकियू ब्लाक अध्यक्ष धीरज त्यागी ने दरोगा से संपर्क कर मामले को निपटाने के लिए कहा। त्यागी के अनुसार दरोगा गुरुवार को गांव में उनके आवास पर आया और 50 हजार रुपयों रिश्वत की मांग की।

धीरज त्यागी ने इस बात का विरोध किया तो बताया गया कि दरोगा ने उसे भी जेल भेजने की धमकी दे डाली। पता चलने पर ग्रामीण बिफर गए और दरोगा को बंधक बना लिया। बाद में पुरकाजी एसओ ने पहुंचकर दरोगा को ग्रामीणों से मुक्त कराया। नवीन राठी, धर्मेंद्र राठी, जहीर फारुकी, धीरज त्यागी, हरिओम  आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें