फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने देवबंद से बड़गांव तक निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को टीकाकरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत देवबंद से बड़गांव तक 21 किमी की बाइक रैली निकाली। इसके माध्यम से ग्रामीणों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बाइक रैली को भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी और चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. सुखपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजयुमो के जिला महामंत्री अभिषेक त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर बड़गांव के लिए रवाना हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने की मुहिम को जनांदोलन का रूप देने का आह्वान किया है। अब पार्टी के नेता गांव, शहर और कस्बों में जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे। अभिषेक त्यागी ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में टीका लगवाकर देश को कोरोना से मुक्त करने में जनता का योगदान जरूरी है। बाइक रैली लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस से शुरू होकर स्वामी ब्रहमानंद चौक, मजनूवाला रोड, रेलवे रोड, सुभाष चौक, शास्त्री चौक, रणखंडी फाटक, लबकरी, महेशपुर होते बड़गांव में संपन्न हुई। इसमें विपिन गर्ग, राहुल वाल्मीकि, मनोज नामदेव, दीपक चंचल, शुभम त्यागी, आकाश पुंडीर, मनीष त्यागी, रूद्रा त्यागी, वैभव गर्ग, अतुल शर्मा, मोहित धीमान, वैभव धवन, वासु जैन, राजू काकड़ा, अरविंद राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें