फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के बारे में भ्रांतियां दूर करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएए के बारे में भ्रांतियां दूर करेंगे भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन

मंसूरपुर/खतौली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के बारे में लोगों को स्पष्ट जानकारी देने के लिए भाजपा मुहिम चलाएगी। गांव गांव जाकर लोगों को कानून के बारे में समझाया जाएगा।
भाजपा मंसूरपुर मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक मंसूरपुर के गुरुकुल सरस्वती विद्या मंदिर में हुई। मंडल अध्यक्ष मनोज राठी ने अध्यक्षता, विनीत कुमार ने संचालन किया। जिला चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुच्छल ने सीएए की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांव-गांव जाकर नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों का भ्रम दूर कराएं, क्योंकि यह कानून भारत के किसी नागरिक के विरोध में नहीं है। कानून से संबंधित पत्रक भी वितरित किए गए। बैठक में नंदकिशोर पांचाल, नरेंद्र कश्यप, सुरेंद्र पंडित जी, विपुल कुमार, अभिषेक, गौतम चौहान, वीर सिंह कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खतौली में राममंदिर होली चौक पर भाजपाइयों की बैठक हुई। मंडल प्रभारी बिजेंद्र पाल ने कहा कि सीएए को समझाने के लिए पार्टी की ओर से पूरे देश में जनजागरण अभियान एक से सात जनवरी तक चलेगा। कार्यकर्ताओं से अभियान में जुटने का आह्वान किया। नगराध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय, पूर्व नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल, राकेश प्रजापति, मदन छाबड़ा, अमित त्यागी, सुनील जैन, कंवरसैन जैन, मोहित जैन, सुभाष गुप्ता, रामकिशन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें