मुजफ्फरनगर। केंद्र में भाजपा सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया। गांधीनगर स्थित कार्यालय पर युवा, महिला, पिछड़ा, किसान, अनुसूचित व अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर में भाग लिया।
शिविर का शुभारंभ जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया। चिकित्सालय के ब्लड बैंक के डॉ पीके त्यागी के नेतृत्व में ब्लड बैंक की टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सुखदर्शन सिंह बेदी, पिछड़ा आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, जिला महामंत्री विजय सैनी, रोहिल, जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी, राकेश आडवाणी, बिजेन्द्र पाल, जिला मंत्री सचिन सिंघल, रेणु गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा उपस्थित रहे।