फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

विज्ञापन
खतौली के गांव भैसी में राहुल गांधी का पुतला फूकते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर/खतौली। पंजाब में प्रधानमंत्री के काफिले को षड्यंत्र के तहत रोकने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल है।
शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता मिल रोड पर मुख्य बाजार में एकत्रित हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए मंसूरपुर बस स्टैंड पर पहुंचे और राहुल गांधी के पुतले को जलाते हुए नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री को सुरक्षा न उपलब्ध कराकर देश का अपमान किया है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकशोर पांचाल, मंडल अध्यक्ष मनोज राठी, वीरसिंह कश्यप, प्रवेश गर्ग, हरजीत कौर, पूनम चौधरी, लीलावती, प्रदीप शर्मा मौजूद रहे।
उधर, खतौली के गांव भैसी में भाजपा नेता राजू अहलावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिवमंदिर के समीप कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंककर विरोध जताया। मौके पर मनोज राठी, सुदेश शर्मा, नीरज अहलावत, अश्वनी, ऋषि पल, मुन्नापाल, महक सिंह, अरुण चौधरी, मेहताब, कर्मवीर सिंह, विक्रांत मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिला मोर्चा ने कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका
मुजफ्फरनगर/भोपा। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई निंदनीय घटना के विरोध में कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका। जिला अध्यक्ष कविता सैनी ने कहा की यह कांग्रेस सरकार की बहुत बड़ी साजिश है, भाजपा इसे बर्दाश्त नही कर सकती। मौके पर जिला महामंत्री सरिता गौड़, नमिता जौहरी, शशि सैनी प्रवासी एवं संयोजिका, बीना त्यागी, प्रियंका शर्मा, विमल मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उधर, भोपा में गंगनहर पुल चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। मौके भाजपा पिछड़ा मोर्चा के कपिल राठी उर्फ बिल्लू, मंडल अध्यक्ष संतराम बंजारा, तरुण प्रधान, अनुज, अमरपाल सैनी, शंकर कश्यप, बाली राम, राकेश कुमार, अमित मौजूद रहे। संवाद

मंसूरपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें