बुढ़ाना में भाजपा के ग्राम चौपाल कार्यक्रम मे उकावली गांव में मौजूद पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाजपा ने कृषि कानूनों को किसान के हित में बताया
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। भाजपा के ग्राम चौपाल कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्राम उकावली, चंधेड़ी व कुतुबपुर दतियाना में आयोजित कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताया। वक्ताओं ने कहा कि यह कानून किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लाया गया है।
बुढ़ाना मंडल प्रभारी श्रीमोहन तायल ने कहा कि आज सरकार किसान के लिए चिंतित हैं। किसान की आय दोगुना किया जाना ही सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड, किसान के खेत की टेल तक पानी पहुंचने का कार्य, किसान की फसल का भुगतान बैंक से कराने का कार्य और किसान फसल बीमा योजना देने का कार्य भाजपा की सरकार ने ही किया है। भाजपा नेता राजेश संगल ने किसानों को समझाते हुए कहा किआज मोदी और योगी के कारण देश का मस्तक पूरी दुनिया में ऊंचा हुआ है। इस अवसर पर प्रवेश त्यागी, प्रमोद गर्ग और सचिन पाल आदि ने विचार व्यक्त किए।