फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के अरविंद त्यागी बने शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के अरविंद त्यागी बने शाहपुर ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, शाहपुर। कड़ी सुरक्षा के बीच हुए ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में भाजपा समर्थित अरविंद त्यागी ने रालोद समर्थित अनुज बालियान को 56 मतों से हराकर एकतरफा जीत हासिल की। चुनाव में 90 मतदाताओं में से 89 ने अपने मत का इस्तेमाल किया था। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित अरविंद त्यागी, रालोद समर्थित अनुज बालियान और राखी त्यागी ने नामांकन किया था। बाद में राखी त्यागी ने अपना नामांकन वापस ले लिया था, जिसके बाद भाजपा व रालोद समर्थित प्रत्याशियों में सीधा मुकाबला रह गया था। चुनाव अधिकारी पुनीत कुमार ने बताया कि अरविंद त्यागी को 70 और अनुज बालियान को 14 मत मिले। पांच मत निरस्त भी हुए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि वार्ड 32 के बीडीसी सदस्य गौरव ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया। वहीं, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने भी कस्बे में पहुंच चुनाव की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें