मारपीट में घायल
- फोटो : अमर उजाला
संघर्ष के बाद सोरम की एतिहासिक चौपाल पर रालोद के कार्यकर्ता और ग्रामीण एकत्र हो गए। पूर्व राज्यमंत्री रालोद नेता योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, ब्लाक प्रमुख अनुज चौधरी मौके पर पहुंच गए। चौपाल पर हुई पंचायत में आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देने का निर्णय लिया गया। सोरम से ग्रामीण और रालोद नेता केंद्रीय राज्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर शाहपुर थाने पर डेरा डाल दिया। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने बताया कि हम लोग केंद्रीय राज्यमंत्री के खिलाफ तहरीर देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।