फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी एमएलसी चुनाव: भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- भाजपा जाति-धर्म देखकर नहीं करती काम, जीत का दिया यह मंत्र

Sat, 02 Apr 2022 08:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा के पश्चिम यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने मुजफ्फरनगर के बरला गांव में हेरिटेज रिसोर्ट पर बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव में भी प्रत्येक सीट पर भाजपा की जीत होगी।
विज्ञापन
मोहित बेनीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के पश्चिम यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि भाजपा जाति या धर्म देखकर कार्य नहीं करती है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम किया जा रहा है। जनता ने भाजपा पर भरोसा किया है, जिस पर पार्टी खरी उतरेगी। एमएलसी चुनाव में भी प्रत्येक सीट पर भाजपा के प्रत्याशियों की जीत होगी।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में बरला के हेरिटेज रिसोर्ट पर एमएलसी चुनाव के लिए आयोजित सभा में बतौर मुख्य अतिथि बेनीवाल ने कहा कि विधानसभा में भाजपा की जीत बताती है कि जनता को पार्टी पर पूरा भरोसा है। इस भरोसे पर प्रत्येक कार्यकर्ता खरा उतरेगा। किसानों को भाजपा सरकार में समय पर भुगतान मिल रहा है। कई चीनी मिले तो मार्च महीने का पूरा भुगतान कर चुकी है। अपराधों का ग्राफ कम है। व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस करता है।

उन्होंने कहा कि अब एमएलसी चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अपने प्रत्याशियों के लिए ताकत झोंकनी होगी। कार्यकर्ताओं की एकजुटता से भाजपा फिर से परचम लहराएगी। ब्लॉक प्रमुख पुरकाजी मालती रानी, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा विपुल बहेड़ी,  जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, नितिन बालियान, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविंदर सोम, पवन देशवाल, शक्ति मोहन गुर्जर, डॉ. पुरुषोत्तम और प्रदीप सैनी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें