फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक विक्रम सैनी बोले- शुक्रताल में खरीद ली जमीन, पत्थरबाजी से निपटने के लिए युवाओं को देंगे ट्रेनिंग

Sat, 09 Jul 2022 08:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

भाजपा विधायक विक्रम सैनी फिर से एक बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि अब वे युवाओं को पत्थरबाजों से निपटने के लिए लाठीबाजी सिखाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
आयोजन में बोलते भाजपा विधायक विक्रम सैनी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने फिर से एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे आज ही उनसे इस्तीफा ले लें, उन्होंने शुक्रताल में कुछ जमीन ली है। वह इस जमीन पर रहकर आश्रम खोलेंगे और आश्रम में युवाओं को पत्थरबाजों से निपटने के लिए लाठीबाजी सिखाने का काम करेंगे। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वे अपनी दुकानों में पिस्टल और लाठी-डंडे रखें, उन्हीं से अपनी रक्षा करें।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फिल्मी स्टाइल में अपहरण: होंडा सिटी में लाल जोड़ा लेकर पहुंची युवती, फिर हथियार के बल पर युवक से की शादी की कोशिश

मुजफ्फरनगर जनपद के गांव वाजिदपुर कवाली में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मुझे प्रशासन ने नहीं जिताया है, बल्कि आम जनता ने वोट देकर जिताया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जितने विकास कार्य कराए हैं, उनके आधार पर ही जनता ने उनको दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ जिताया और उनकी सरकार बनवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। सैनी ने अपने अंदाज में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होते हुए चीन की हिम्मत नहीं है कि वह भारत की सीमा में भी घुस जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें