मुजफ्फरनगर। फेसबुक पर गलत पोस्ट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भाजपा नेताओं ने नई मंडी कोतवाली को घेराव किया। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को बढता देख एसपी क्राइम ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली।
नई मंडी कोतवाली में रविवार शाम उस समय हंगामा हो गया जब फेसबुक की टिप्पणी को लेकर भाजपाइयों ने मंडी कोतवाली को घेराव किया। फिरोज नामक के युवक ने रविवार को फेसबुक पर एक विवादित पोस्ट डाल दी।
जिसे बाद में अखिल नाम के युवक ने लाइक कर दिया। इस बात का पता चलने पर पुलिस ने अखिल को उठा लिया और उससे फिरोज के बारे में पूछताछ करने लगी। अखिल के पकड़े जाने का पता चलने पर भाजपाई और हिंदु संगठनों से जुडे़े लोग नई मंडी कोतवाली पहुंचे। भाजपा नेताओं ने पकड़े गए युवक को निर्दोष बताया, और उसके छोड़े जाने की मांग की।
घेराव और हंगामे की सूचना पर एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता भी नई मंडी कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि फिरोज नामक युवक की विवादित पोस्ट को अखिल ने लाइक किया है। फिरोज के बारे में जानकारी लेने के लिए अखिल को पूछताछ के लिए लाया गया था। विधिक कार्रवाई की जाएगी।