फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठा प्रचार कर सरकार को बदनाम कर रहे विपक्षी : लक्ष्मीनारायण

Mon, 05 Nov 2018 12:56 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में मंचासीन पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मीरापुर में सूबे के दुग्ध विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण सिंह ने कहा कि विपक्षी दल केंद्र सरकार की उपलब्धियों के विपरीत झूठा प्रचार कर सरकार को बदनाम कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता जनसंपर्क कर केंद्र व प्रदेश द्वारा लागू किए गए जन कल्याण कार्यक्रमों व उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराएं। कस्बे के रामराज रोड स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में रविवार को प्रदेश सरकार के मंत्री लक्ष्मीनारायण सिंह ने बिजनौर लोकसभा सीट की पांच विधानसभा के पार्टी पदाधिकारियों, मोर्चों के प्रभारियों व महिला कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही सर्वोच्च होता है, जिसका जीता जागता उदाहरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी हैं। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता नकारात्मक सोच छोड़ पूरे उत्साह के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी करें। आर्थिक ताकत के मामले में भारत पहले दुनिया में 123वें नंबर पर था जो अब विश्व के प्रथम दस में पहुंच गया है। इसके बावजूद कुछ विपक्षी दल झूठा प्रचार कर सरकार को बदनाम करने में लगे हैं। वहीं, सीएम योगी ने महज 15 माह के कार्यकाल में प्रदेश के समस्त जिलों का दौरा कर कानून व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार किया है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अश्विनी त्यागी ने कार्यकर्ताओं को चुनावी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बूथ कमेटियों को मजबूत करने तथा पार्टी समर्थित लोगों के वोट बनवाने की भी अपील की। बैठक में पुरकाजी विधायक प्रमोद उंटवाल और चांदपुर विधायक कमलेश सैनी के साथ ही बिजनौर सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, मुजफ्फरनगर लोकसभा प्रभारी अशोक कंसल, मोहित बेनीवाल, अशोक बाटला, मंडल प्रभारी प्रद्युम्न शर्मा, कोकिल काकरान, जितेंद्र त्यागी, पूर्व विधायक सुरेशचंद तितौरिया, पूर्व प्रमुख विरेंद्र सिंह, सचिन, रकम सिंह, राजकुमार छाबड़ा व भूपेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें