फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने बगीचे में 5 फुट लंबी लोकी उगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। गांव दूधाहेड़ी के किसान ने अपने बगीचे में पांच फुट लंबी तक की लौकी उगाई है। जिन्हें देखने के लिए आसपास से किसान और ग्रामीण आ रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के किसान आनंद कुमार का गांव के बराबर में ही छह बीघा में आम और अमरूद का बाग है। उसने दो वर्ष पहले चारदीवारी कर घेर बना लिया। उसने घरेलू उपयोग के लिए कई तरह की सब्जी बो रखी हैं। बगीचे में लौकी भी बोई। लौकी की बेल आम के वृक्षों पर चढ़ गई तथा उसकी लंबाई सामान्य से चार से पांच फीट तक लंबी हो गई। किसान का कहना है कि वह लौकी का बीज भोपा क्षेत्र के एक किसान के यहां से लाया था। उसने इनमें कोई खाद या दवाई भी नहीं डाली। वहीं, क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह उन किसानों के लिए अच्छी खबर है, जो व्यवसायिक तौर पर लौकी की खेती करते हैं। एक-एक लौकी का वजन चार किलो तक है। इस किस्म की लौकी बोने से किसानों को अधिक उत्पादन मिलेगा। किसान आनंद कुमार का कहना है कि वह इस वर्ष लौकी का बीज भी तैयार करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें