फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी श्रीचंद शर्मा का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर माध्यमिक शिक्षक संघ विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा का कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि श्रीचंद शर्मा ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका शाल व पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इसके पश्चात श्रीचंद शर्मा ने कहा कि नई शिक्षा नीति अपनाकर आने वाले कल को बेहतर बनाना होगा। उन्होंने शिक्षा के आधुनिकीकरण के बारे में भी चर्चा की। वहीं, अंत में सभी विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने की व संचालन शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कैप्टन प्रवीण चौधरी ने किया। यहां पूर्व विधायक अशोक कंसल, जगदीश पांचाल, प्रदीप सैनी, भूदेव, महेशो चौधरी, सुषमा पुंडीर, रोहिल वाल्मीकि, विनीत कात्यायन, रोहताश पाल, बिजेंद्र पाल, राजीव गुर्जर, प्रवीण शर्मा, सुनील दर्शन, वैभव त्यागी, रेनू गर्ग, साधना सिंघल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजलि चौधरी, तेजपाल सिंह गुर्जर, कपिल त्यागी, मनीष गर्ग, महेश सैनी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें