फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने ट्वीट कर उठाए व्यवस्था पर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता ने ट्वीट कर उठाए व्यवस्था पर सवाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के अधिकारियों की बेरुखी से भाजपा कार्यकर्ताओं में असंतोष है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं का दर्द छलक कर बाहर आ गया। शहर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्रीमोहन तायल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले ट्वीट कर अपनी वेदना जाहिर की।
विज्ञापन

श्रीमोहन तायल ने मुख्यमंत्री को ट्वीट करके लिखा है कि आपका जनपद में स्वागत है। आशा है कि आप के आने से अधिकारियों का व्यवहार कार्यकर्ताओं और आम लोगों से अच्छा हो जाए। उन्होंने लिखा है कि मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के हालात पर पर भी गौर कीजिएगा। यहां मरीजों से दुर्व्यवहार की घटना आम है और सरकारी मशीनरी अपनी पीठ थपथपाती हैं। जबकि सच्चाई यह है कि इलाज के अभाव में मौतें अधिक हो रही है। श्रीमोहन तायल ने मुख्यमंत्री को ट्वीट करके लिखा है कि मुख्यमंत्री जी अनेक लोग कोरोना से इलाज के अभाव में काल के ग्रास में जा चुके हैं, जिसमें पार्टी के मजबूत कार्यकर्ता भी शामिल हैं। आपके आदेश के बाद भी अधिकारी व डॉक्टर फोन नहीं उठाते हैं। उठाते भी हैं तो सही जवाब नहीं देते है। सीएम के आगमन से पूर्व श्रीमोहन तायल का ट्वीट चर्चा की विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें