-भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत बोले उपराष्ट्रपति किसी जाति के नहीं पूरे देश के हैं
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मामले को किसी जाति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उपराष्ट्रपति किसी जाति के नहीं, बल्कि पूरे देश के हैं। भाजपा जाति को भड़काने का काम कर रही है।
शुक्रवार को भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि राजनीतिक दल समाज को आगे कर वोट बटोरने का काम करते हैं। भाजपा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यही काम सरकार ने किया है। सवाल यह है कि इस मामले में समाज को कैसे आगे किया जा रहा है, जिस तरह एक जाति को आगे कर भड़काया जा रहा है, यह सरकार की जालसाजी है। उपराष्ट्रपति सर्वसमाज के हैं, फिर जाटों को ही क्यों आगे किया जा रहा है। उन्होंने कुश्ती संघ के चुनाव पर कहा कि चुनाव की संवैधानिक प्रकिया है, जिसे वोट मिली वह जीत गया।
रघुवंशी अयोध्या में जन्मे, बुलावा आएगा तो जाएंगे
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि बालियान खाप के रघुवंश परिवार का जन्म अयोध्या से हुआ है। हम श्रीराम के वंशज हैं। अगर समारोह के लिए बुलावा मिलता है तो जाएंगे। मगर बुलावा अब सरकार दे रही है, रामलला समिति नहीं।