फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कोई काम नहीं करती, सिर्फ नाम बदलती है : शिवपाल यादव

विज्ञापन
जानसठ रोड स्थित पूर्व सपा जिला अध्यक्ष ईलम सिंह गुर्जर के आवास पर पत्रकारों से रूबरू होते सपा क
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा के लोग आमजन के लिए कोई काम नहीं करते। वह सिर्फ शहरों का नाम बदलते हैं। सत्ता में आने से पहले भाजपा नेताओं ने जो वादे किए थे, उन्हें आज तक पूरा नहीं किया। अब तो भाजपा के गुजरात से आने वाले दो बड़े नेताओं को भी अपना नाम बदल लेना चाहिए।
विज्ञापन


सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर के गोकुल सिटी स्थित आवास पर निजी कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल यादव शाहजहांपुर में जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी रखने के सवाल पर कहा कि भाजपा के पास नाम बदलने के अलावा कुछ नहीं बचा है। वोट चोरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश भी उससे प्रभावित हुए बिना नहीं रहा। लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है। किस तरह समाजवादी पार्टी के लोगों को हराया गया वह सब जानते हैं। अब तो संसद में वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा चला है। पूरे देश में यही नारा चलेगा।
विधायक पूजा पाल की ओर से लिखी गई चिट्ठी में मौत की आशंका जताने के प्रकरण में कहा कि सपा हत्या की राजनीति नहीं करती। इतने दिन से वह घर पर चुप बैठी थी। अब उन्हें हत्या का डर है। हत्या की राजनीति कुछ लोग करते हैं, लेकिन सपा नहीं करती। पूर्व विधायक संगीत सोम के पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पाकिस्तान बनने संबंधी दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि जैसा उनका चरित्र है, सब जानते हैं। उनका कुछ पता नहीं वह कब और कहां चले जाएं।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व सांसद कादिर राना, सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, इलम सिंह गुर्जर, विधायक पंकज मलिक, सोमपाल भाटी शामिल रहे। इससे पूर्व शिवपाल यादव का मेरठ रोड स्थित रिजार्ट पहुंचने पर स्वागत किया गया। साजिद हसन, श्यामलाल बच्ची सैनी, मुखिया गुर्जर, हाजी लियाकत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें