शाहपुर। करीब 10 दिन पूर्व बहला-फुसलाकर ले जाई गई किशोरी को बरामद करते हुए दूसरे समुदाय के आरोपी युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था कि 14 अगस्त को उसकी नाबालिग पुत्री सहेली के जन्मदिन पर गई थी, किंतु वापस नहीं लौटी। शनिवार को योग साधना यशवीर आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने पुलिस से किशोरी को सात दिन में बरामद करने के साथ दूसरे समुदाय के आरोपी युवक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। चेतावनी दी थी कि यदि किशोरी बरामद नहीं होती तो आरोपी के घर के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि किशोरी को बरामद करने के साथ ही आरोपी पलड़ी गांव निवासी अबूबकर को सोरम गेट के पास बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई कर उसका चालान कर दिया गया जबकि किशोरी का मेडिकल मुआयना कराया जा रहा है।