फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी सोहनवीर दो वोट से हारे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक के उप सभापति पद के लिए भाजपा ने शामली जिले के ठाकुर सोहनवीर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया था। पार्टी नेताओं के विरोध के चलते घोषित प्रत्याशी को दो वोटों से हार का मुंह देखना पड़ा। मुकेश जैन उप सभापति चुने गए।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक में 14 डायरेक्टर हैं। सभी भाजपा से जुड़े हैं। प्रदेश संगठन ने उप सभापति के पद पर चुनाव के लिए शामली के थानाभवन क्षेत्र से डायरेक्टर ठाकुर सोहनवीर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया था। पार्टी चाहती थी कि अध्यक्ष सतपाल पाल मुजफ्फरनगर के हैं और सोहनवीर शामली जिले के हैं। दोनो को प्रतिनिधित्व मिल जाएगा। शुक्रवार को हुए चुनाव में भाजपा के जिले के बड़े नेताओं ने ही सोहनवीर का विरोध कर दिया और मुकेश जैन के पक्ष में वोट डलवा दिए। मुकेश जैन को आठ और सोहनवीर सिंह को छह वोट मिले। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी ने बताया कि सहकारी बैंक में सभी डायरेक्टर भाजपा के हैं। आपसी समन्वय नहीं बनने के कारण मुकेश जैन को जीता दिया गया। ठाकुर सोहनवीर सिंह ने बताया कि भाजपा के सांसद और एक विधायक ने उनके साथ धोखा किया है। हालाकि क्षेत्रीय अध्यक्ष का फोन उनके पास आया था, जिसमें सोहनवीर सिंह को प्रत्याशी घोषित करने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें