फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को बर्बाद करने पर तुली भाजपा- योगराज सिंह

विज्ञापन
फोटो कैप्सन बुढ़ाना 10द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ1 में रालोद कार्यकर्ताओं की मीटिंग में मौजूद पूर्व मंत् - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
किसान को बर्बाद करने पर तुली भाजपा : योगराज सिंह
विज्ञापन

बुढ़ाना। रालोद कार्यकर्ताओं व किसानों की बैठक में पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि भाजपा देश के किसान को बर्बाद करने पर तुली है। किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान लटका हुआ है। सरकार ने आगामी सत्र का गन्ने का रेट घोषित नही किया है। मीटिंग में सर्वसम्मति से गन्ने के बकाया भुगतान व गन्ना मूल्य निर्धारण की मांग को लेकर 17 अक्तूबर को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन की घोषणा की गई।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के मीटिंग हॉल में बृहस्पतिवार को रालोद पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व किसानों की बैठक में किसानों की नलकूप की बढ़ी हुए बिजली की दरों, पिछले वर्ष का गन्ना मूल्य भुगतान न होने, आगामी सत्र का सरकार द्वारा गन्ना मूल्य निर्धारित न करने का मुद्दा छाया रहा। मीटिंग में सभी वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं का रोना रोया। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने आंकड़े देते हुए बताया कि देश की अर्थव्यवस्था बेहद खराब हो चुकी है। देश में बेरोजगारी का संकट बढ़ता जा रहा है। सरकार की नीति व अर्थव्यवस्था खराब होने के कारण छोटे व बड़े उद्योगों पर आर्थिक संकट गहरा गया है। किसान का पिछले सत्र का गन्ने का बकाया भुगतान अभी तक नहीं मिला। सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य भी घोषित नहीं किया है। मीटिंग में सर्वसम्मति से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान व गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर 17 अक्तूबर को धरना प्रदर्शन की घोषणा की। इस मौके पर रालोद के जिलाध्यक्ष अजित सिंह, युवा रालोद नेता बालकिशोर त्यागी, सुरेंद्र सहरावत, सतपाल सहरावत आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें