फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहलावत खाप चौधरी के घर पर भाजपा नेताओं के पहुंचने से किसानों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अहलावत खाप चौधरी के घर पर भाजपा नेताओं के पहुंचने से किसानों में रोष
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। अहलावत खाप के चौधरी के घर भाजपा नेताओं के पहुंचने से किसानों और अहलावत खाप के लोगों में रोष व्याप्त है। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक भाजपा नेता को किसी के यहां नहीं आना चाहिए। सोमवार को अहलावत खाप के लोग अंकित, जगवीर, राजवीर, देंवेंद्र, रामसिंह, अरुण, अजय, महक सिंह आदि लोगों ने खाप चौधरी के आवास पर जाने की बात कही है।
गांव रायपुर नंगली में अहलावत खाप के चौधरी गजेंद्र सिंह अहलावत के आवास पर शनिवार रात्रि के समय केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक के अलावा अन्य कई भाजपा नेता पहुंचे थे, जिस पर किसानों समेत अहलावत खाप के लोगों में विरोध शुरू हो गया। इस मामले को लेकर किसानों का कहना है कि जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक भाजपा नेताओं का विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहलावत खाप के चौधरी गजेंद्र सिंह अहलावत से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को उन्होंने नहीं बुलाया था, न ही उन्हें इस बात की जानकारी थी। भाजपा नेता अचानक रात्रि में उनके घर पर पहुंच गए। इस बात को लेकर उन्होंने भाजपा नेताओं से कहा कि अभी तक तीनों कानून वापस नहीं लिए हैं, गन्ने का दाम भी नहीं बढ़ाया। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री से कहा कि आप स्वयं जाकर अपने आला नेताओं से बातचीत करें और तीनों कानून वापस कराएं। साथ ही गन्ने के मूल्य में भी वृद्धि कराएं। गांव में आने से कुछ नहीं होगा। जब तक किसानों की बात नहीं मानी जाएगी तब तक किसानों के बीच में आने से कोई लाभ नहीं है। गजेंद्र अहलावत के अनुसार इस बात को सुनकर कुछ समय बैठने के बाद भाजपा नेता चले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें