फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रेमपुरी-मोती महल में भाजपा व सपा कार्यकर्ता भिड़े, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के मोती महल गढ़ी गोरवान व प्रेमपुरी में जैन औषद्यालय मतदान केंद्र से कुछ दूर भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई। दोनों स्थानों पर एक सभासद सहित पांच लोगों को चोट आई है। गढ़ी गोरवान निवासी घायल पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी। वहीं एसपी सिटी ने पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

गढ़ी गोरवान निवासी हर्षित व उसका भाई गौरव वर्मा गढ़ी गोरवान मोती महल के महामना मालवीय पब्लिक स्कूल में वोट डाल कर भाजपा कार्यकर्ताओं के पास खड़े होकर अपने परिचितों की वोटर पर्ची बनवा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान सपा कार्यकर्ता फराज सहित एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता वहां पहुंचे और दोनों भाइयों के साथ अभ्रदता करने लगे। इसके बाद दोनों भाइयों के साथ मारपीट कर दी। गौरव वर्मा को काफी चोट आई है। आरोप है कि उसकी अंगुली की हड्डी टूट गई। साथ ही सोने का कड़ा, चेन, 15 हजार रुपये लूट लिए गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाया। शहर कोतवाली पुलिस के साथ सीओ सिटी आईपीएस व्योम बिंदल ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। ज्यादा चोट आने पर कोतवाली पुलिस ने गौरव का मेडिकल कराया। वहीं पुलिस को तहरीर दे दी है। उधर, प्रेमपुरी में जैन औषद्यालय में मतदान चल रहा था। आरोप है कि सपा समर्थक सतेंद्र व पुष्पेंद्र आदि मतदान केंद्र के आसपास चक्कर काट रहे थे। इसका भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो मारपीट हो गई। सभासद भाजपा नेता प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी पीटा गया। दोनों तरफ से सतेंद्र, पुष्पेंद्र व सभासद प्रशांत, शिवम को चोट आई। उधर, एसपी सिटी व शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें