फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चरथावल में दोपहर तक मतदान की रफ्तार रही धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। कस्बे एवं देहात में गेहूं कटाई का असर दोपहर तक मतदान केंद्रों पर नजर आया। एक बजे तक बूथों पर लंबी लाइन नजर नहीं आई। चुनाव प्रेक्षक राजेश मीणा ने क्षेत्र के कई बूथों पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गांधी इंटर कॉलेज में पांच-पांच बूथ बनाए गए थे। यहां चुनाव प्रेक्षक राजेश मीना ने हर बूथ का निरीक्षण किया। एक बूथ पर सुबह से लाइन लगी थी। उन्होंने पुलिस से माइक्रो ऑब्जर्वर के बारे में मालूम किया, लेकिन दरोगा जबाव नहीं दे सका, इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। 10 मिनट तक प्रेक्षक को माइक्रो ऑब्जर्वर का इंतजाम करना पड़ा। बाद में उन्हें बूथ संबंधी सतर्कता के बारे में निर्देश दिए। दरोगा ने बाद में माइक्रो ऑब्जर्वर का मोबाइल नंबर सेव किया। दोपहर बाद बूथों पर गेहूं कटाई के बाद लोग पहुंचने शुरू हुए।
पीपलशाह, भमेला, जसोई, नसीरपुर, बिरालसी, बलवाखेड़ी, दूधली, चरथावल देहात में दोपहर तक मतदान धीमा रहा। वहीं, कुटेसरा, दधेड़ू कलां, दधेडू खुर्द, कुल्हेड़ी आदि में मतदान की रफ्तार अच्छी रही। वोटर खामोश अंदाज में होकर मतदान केंद्र पर पहुंचा। कोई खास उत्साह नजर नहीं आया। कार्यकर्ता और समर्थक मतदान केंद्रों पर वोट डालने पहुंच रहे थे। गांधी इंटर कॉलेज और जय हिंद इंटर कॉलेज आदि मतदान केंद्रों पर निर्धारित दूरी पर समर्थकों को बस्ते लगे थे। जय हिंद इंटर कॉलेज में नगर पंचायत की ओर से आदर्श बूथ बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें