फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व वेटलैंड-डे के अवसर पर खादर में पक्षियों को देखा

विज्ञापन
विश्व वेटलेंड डे के अवसर पर शुकतीर्थ खादर में बर्ड वाचिंग करते जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मोरना। विश्व वेटलैंड-डे के अवसर पर शुक्रताल खादर में जिला पंचायत अध्यक्ष ने गंगा नदी किनारे जैव विविधता का निरीक्षण किया व पर्यावरण को सुरक्षित रखने तथा वन्य जीव जंतुओं के संरक्षण पर बल दिया ।
विज्ञापन

शुकतीर्थ खादर में गंगा व सोलानी नदी के तटों पर रहने वाले प्रवासी व अप्रवासी पक्षियों को देखा गया। गंगा किनारे विदेशों से पहुंचे अप्रवासी पक्षियों की उपस्थिति को जांचा परखा गया। गंगा सोलानी नदी के संगम पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि जैव विविधता को बनाये रखने को नदियों की स्वच्छता तथा संरक्षण को लेकर भाजपा सरकार गंभीर है। क्षेत्र में हरियाली को बढ़ाने को लेकर वृक्षारोपण जारी है, जिससे पक्षियों के आवास बढे़ंगे तथा उनकी संख्या में बढ़ोतरी होगी। पक्षियों की संख्या में वृद्धि के लिये गंभीरता से प्रयास किये जाते रहेंगे। इस दौरान पंडित. रामकुमार शर्मा, नीटू , प्रदीप निर्वाल, राजकुमार राठी, विजय, डॉ. वीरपाल सहरावत, महेश कुमार, अजय कृष्ण शास्त्री, देवेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें