फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पंजीकरण नहीं चलेगी ई-रिक्शा

Mon, 08 May 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।  शहर में बिना पंजीकरण और लाइसेंस के दौड़ रही ई-रिक्शा अब नहीं चलेंगी। डीएम ने एआरटीओ को बिना पंजीकरण के चलने वाले ई-रिक्शा को बंद करने के आदेश दिए हैं।दिन निकलते ही चौराहे और सड़कों पर कब्जा जमाने वाले ई-रिक्शा की अब खैर नहीं है।
विज्ञापन


बिना पंजीकरण के ई-रिक्शा संचालित नहीं होगी। इसके लिए एआरटीओ ने अभियान चलाने की पूरी तैयारी कर ली है। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने भी एआरटीओ को इसके लिए आदेश दिए हैं। विभाग से पंजीकृत ई-रिक्शा की संचालित होगी। इनके लिए भी रूट तय होंगे। उस पर चलाई जा सकेगी। 

एआरटीओ विभाग ने भी साफ कर दिया है कि उन्हीं ई-रिक्शा का पंजीकरण होगा। जो विभाग में पंजीकृत फर्म से खरीदी गई होगी। शहर में 20 फर्मों को ई-रिक्शा बेचने का लाइसेंस दिया गया है। एआरटीओ राजीव कुमार बंसल ने बताया कि सोमवार से बिना पंजीकरण की ई-रिक्शा पर कार्रवाई होगी। डीएम स्तर से इसके लिए आदेश जारी हुए है। इसको लेकर कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें