फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आमने-सामने टकराई बाइक, एक की मौत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। बुधवार रात बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। अभी तक मृतक व एक घायल की पहचान नहीं हो पाई। पं
बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर बड़ौदा गांव के सामने दो बाइक आपस में टकरा गई। दोनों बाइक सवार चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
बायवाला पुलिस मौके पर पहुंच गई। चारों घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने एक 35 वर्षीय युवक को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में तीन घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन

पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक व एक घायल की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायल साबिर (26) व आसिफ (28) बागपत जनपद के गांव तितरोदा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मृतक व एक घायल की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना की तहरीर किसी भी पक्ष ने नहीं दी है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें