सिखेड़ा/जानसठ। सिखेड़ा क्षेत्र में स्कूटी सवार मां और बेटे को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बेटे हासिम (55) को मृत घोषित कर दिया। मां की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
थाना सिखेड़ा पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह मीरापुर निवासी हासिम (55) अपनी मां हसीना (75) को स्कूटी पर बैठा कर मीरापुर से मुजफ्फरनगर जा रहा था। थाना सिखेड़ा क्षेत्र के बहादुरपुर मोड पर पानीपत खटीमा राजमार्ग पर मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही रोड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में मां और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना मिलते ही सिखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया। हाशिम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं गंभीर रूप से घायल उसकी मां हसीना को मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी।