फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी । पुरकाजी क्षेत्र की गंगनहर पटरी पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कम्हेड़ा निवासी दिलशाद (45) उर्फ भूरा की मौत हो गई। उनका बेटा अर्श (22) घायल हो गया। कार सवार तीन युवकों को भी चोट लगी है। उन्हें डॉक्टरों ने उपचार देकर रेफर कर दिया।
विज्ञापन



पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा निवासी अर्श अपने पिता दिलशाद उर्फ भूरा को पल्सर बाइक पर बैठाकर पुरकाजी से सामान खरीद कर आ रहा था। जब वह गंगनहर स्थित कर्मवीर आश्रम के निकट मोड़ पर पहुंचे तो हरिद्वार की ओर से आ रही वैगनआर कार ने बाइक मेें जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार पिता-पुत्र हवा में कई मीटर उछल कर सड़क किनारे लगे हुए डिवाडर पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर में कार व बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठे हरियाणा के फ़रीदाबाद के बल्लभ नगर की श्याम राम बाग कालोनी निवासी अभिषेक व शिवम और अर्पण भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर कम्हेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को पुरकाजी पीएचसी पर भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने दिलशाद को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने उपचार देकर चारों घायलों को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें