फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बुग्गी से टकराने पर बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। क्षेत्र में इंचौड़ा मोड़ के पास बाइक सवार खतौली निवासी पिता-पुत्र बुग्गी से टकरा गए। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को बुढ़ाना सीएचसी भेजा गया। वहां घायल जाहिद (40) की मौत हो गई।
विज्ञापन

खतौली के ढाकन चौक निवासी जाहिद बुढ़ाना थाना क्षेत्र गांव जौला में फैक्टरी में इलेक्टि्रशियन था। देर शाम वह पुत्र आयान के साथ बाइक से घर जा रहा था। जब वह इंचौड़ा मोड़ पर पहुंचा, तो सामने से आ रहे वाहन की तेज लाइट में आगे चल रही बुग्गी से बाइक टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बुढ़ाना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने जाहिद को मृत घोषित कर दिया। घायल बेटे का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें