फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। लबकरी गांव के समीप तेज गति कार की टक्कर से बाइक पर सवार सहजी गांव के पूर्व प्रधान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा कार की स्पीड अधिक होने की वजह से हुआ।
विज्ञापन

देवबंद-बड़गांव मार्ग पर पड़ने वाले सहजी गांव निवासी पूर्व प्रधान रोशन सिंह (50) बुधवार की सुबह बाइक से देवबंद आ रहे थे, जब वह लबकरी गांव के समीप पड़ने वाली पुलिया पर पहुंचे तो सामने से आई तेज गति कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें रोशन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए भायला गांव निवासी कार चालक करण को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें