फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलहेड़ी-चंदेना मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
सड़क दुघर्टना में मृतक युवक के परिजनों से घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। तलहेड़ी व चंदेना मार्ग पर रविवार को ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक के परिजनों ने किसी की तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन

नागल ब्लाक के गांव कोरवा निवासी धर्मपाल का पुत्र विनय कुमार (24) नव निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक पर टैंकर से पानी डालने का काम करता था। रविवार को सुबह के समय विनय किसी काम से बाइक द्वारा अंबोली गांव जा रहा था। सुबह करीब 10.30 बजे मनोहरपुर गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। इसमें विनय गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। परिजन उसे तुरंत देवबंद सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर ही छोड़कर भाग गया। परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक विनय चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। पिछले साल नवंबर के महीने में उसकी शादी हुई। विनय की मौत से उसके पैतृक गांव कोरवा में भी मातम पसर गया। जवान मौत से परिजन काफी आहत हैं। पड़ोसी उसके परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। देर शाम विनय का अंतिम संस्कार किया। कोतवाल यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि विनय के परिजन किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें