फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। गंगनहर पटरी मार्ग पर गांव बेलड़ा के निकट हुए हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव नंगला दुहेली निवासी रामगोपाल (58) शुक्रवार सुबह पत्नी राजेश देवी के साथ मवाना क्षेत्र के गांव जंधेड़ी में रिश्तेदारी में हुई मौत के बाद तेरहवीं में शामिल होने गए थे। शाम को वे घर आ रहे थे। गंगनहर पटरी मार्ग पर गांव बेेलड़ा के निकट बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी भोपा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रामगोपाल को मृत घोषित कर दिया। घायल राजेश देवी को सीएचसी में ही भर्ती रखा गया है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शव को मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें