फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नील गाय की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नील गाय की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बझेड़ी रोड पर शनिवार देर रात खेतों से निकलकर आई नील गाय से टकराने पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी मोहम्मद इरफान (48) पुत्र उस्मान ट्रक व बस की बॉडी बनाने का काम करता है। इरफान ने रामपुर तिराहे पर वर्कशॉप की हुई है। शनिवार देर रात वह वर्कशॉप बंद कर रोजाना की तरह बाइक से घर लौट रहा था। परिजनों के अनुसार, जैसे ही वह बझेड़ी रोड पर पहुंचा, अचानक एक नील गाय खेतों से निकलकर बाइक के सामने आ गई। इससे तेज रफ्तार बाइक नील गाय से टकराकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में इरफान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाते हुए उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात इरफान की मौत हो गई। परिजनों द्वारा कार्रवाई से इंकार किए जाने पर पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर उन्हें सौंप दिया, जिसका रविवार सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें