फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हार्डवेयर व बैंड की दुकान से सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव तिस्सा स्थित बस स्टैंड पर हार्डवेयर व बैंड बाजे की दुकान से हजारों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित दुकानदारों ने घटना के खुलासे की मांग की हैं। चौकी पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया गया। थाना क्षेत्र के गांव तिस्सा निवासी ऋषि धीमान ने बताया कि उसकी गांव के ही बस स्टैंड पर धीमान हार्डवेयर एंड सेनेटरी की दुकान है। सोमवार रात चोरों ने दुकान में लोहे की चैनल के तालों को तोड़कर दो जेनरेटर सेट से कीमती तांबे के तार व वेल्डिंग मशीन का कीमती सामान सहित वेल्डिंग लीड चोरी कर ली थी। चोरों ने सीसीटीवी कैमरों को कपड़े से ढक दिया था। जानकारी देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। महाराजा बैंड के मालिक अनवर ने बताया कि चोरों ने पीछे की दीवार तोड़कर पीतल के कीमती बाजों को चुरा लिया है। चार दिन बीतने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। थाना पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें