फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से हुए हादसे में बाइक सवार की जान गई

Mon, 19 Jun 2017 12:24 AM IST
मुजफ्फरनगर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली। हाईवे पर फुलत अंडरपास के पास अचानक पिछले पहिये का टायर फटने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साला घायल हो गया। 
विज्ञापन


मेरठ के थाना फलावदा क्षेत्र के गांव सनौता निवासी इसरार सैफी पुत्र निसार अहमद बाइक से अपने बहनोई मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के गांव बाफरपुर निवासी शाबिर सैफी के साथ रविवार सुबह मुजफ्फरनगर अस्पताल में रिश्तेदार के बीमार बच्चे को देखने जा रहे थे। रविवार की सुबह करीब छह बजे जीजा और साला हाईवे पर फुलत अंडरपास के पास पहुंचे।

अचानक बाइक के पिछले पहिये का टायर फट गया। टायर फटने से बाइक काफी दूर तक सड़क पर घिसटती हुई चली गई। बाइक से नीचे सड़क पर गिरने से शाबिर सैफी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


उसका साला इसरार सैफी घायल हो गया। इसरार ही बाइक चला रहा था। पुलिस ने शव कब्जे मेें लेकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन अस्पताल में पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें