फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बाइक सवार पर लगाया दो छात्राओं के अपहरण के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोपा। बाइक सवार पर कॉलेज से घर लौट रही दो छात्राओं के अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया गया। परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख रही है।

थाना क्षेत्र के गांव बाकरनगर निवासी सागर ने बताया कि बुधवार दोपहर को उसकी बहन व गांव की ही छात्रा प्रतिदिन की तरह यूसुफपुर के निकट एक डिग्री कॉलेज से घर लौट रही थी। आरोप है कि जैसे ही वह गांव के रास्ते कासमपुरा से आगे पहुंची तो एक बाइक सवार युवक ने उन्हें बाइक पर बैठने को कहते हुए गांव में छोड़ देने की बात कही। दोनों छात्राओं ने मना कर दिया तो बाइक सवार ने परिजनों का परिचित आदि होने की बात कहते हुए उन्हें बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन


जैसे ही वह गांव के निकट पहुंचे तो छात्राओं ने उससे बाइक रोकने को कहा। बाइक सवार ने बाइक को और तेज कर लिया। छात्राएं अनहोनी की आशंका के चलते बाइक से कूद गईं और शोर मचा दिया। सड़क पर गिरने से दोनों छात्राओं को चोट भी आई हैं।
विज्ञापन

छात्राओं ने घर जाकर परिजनों को घटना के बारे बताया। इसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें