फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कांवड़ियों की बाइक ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-दून हाईवे के बिलासपुर कट पर शुक्रवार को तीन दिन में दूसरा बड़ा हादसा हुआ। बीमार पत्नी को अलमासपुर में डॉक्टर को दिखाने आ रहे बाइक सवार धंधेड़ा निवासी मैनुदीन (55) की बाइक में कांवड़ियों की बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। उसकी पत्नी घायल हो गई। बाइक को छोड़ कर तीन कांवड़ियां फरार हो गए। मौके पर जाम भी लग गया। कुछ लोगों ने भी जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन



थाना सिखेड़ा के गांव धंधेड़ा निवासी मैनुदीन की पत्नी रुकसाना बीमार चल रही है। उसका उपचार अलमासपुर में प्राइवेट डॉक्टर के यहां चल रहा है। दोपहर बाद यह दंपती बाइक पर सवार होकर डॉक्टर के यहां आने के लिए चला था। बिलासपुर कट पार करते समय हरिद्वार की तरफ से तेज गति से बाइक पर तीन कांवडियां आए और चालक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। तीनों युवक हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे थे।


हादसे में दंपती सड़क पर जा गिरा और मैनुदीन का सिर सड़क में लगने से फट गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी घायल हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाली बाइक पर सवार दो कांवडियां फरार हो गए। तीसरा घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से मृतक के शव को मार्ग से हटवाया। हादसे में घायल महिला व कांवडियां को जिला अस्पताल भेजा। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। दूर तक वाहनों की लाइन लग गई।



चूंकि तीन दिन में यह दूसरा हादसा था, इसी के चलते गुस्साएं लोगों ने जाम लगाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें समझाया। इसके बाद शव को पुलिस ने मोर्चरी भेज दिया।

दोनों बाइकों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि घायल कांवडियां गाजियाबाद के थाना मंसूरी के गांव चितौडा का रहने वाला आयुष है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया कि वह उपचार कराकर चला गया है। अभी हादसे की तहरीर नही आई है।



खेती करता था मैनुदीन


गांव के लोगों ने बताया कि मैनुदीन पहले जानसठ रोड पर एक कैमिकल फैक्टरी में सुपरवाइजर था। तीन साल पहले उसने वहां से नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद वह गांव में रहकर खेती करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें