-थाना क्षेत्र के काजीखेड़ा के निकट गढ़ी देशराज की पुलिया के पास दो बाइकें भिड़ीं
संवाद न्यूज एजेंसी
तितावी। थाना क्षेत्र के काजीखेड़ा के निकट गढ़ी देशराज की पुलिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में जगाहेड़ी निवासी अवनेश (38) की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, बघरा निवासी मुकुल सैनी (35) गंभीर रूप से घायल है।
हादसा दिवाली के दिन हुआ। जागाहेड़ी का अवनेश घर से मिठाई लेने के लिए बाइक पर सवार होकर बघरा जा रहा था। पुलिया के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
बघरा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। अवनेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मुकुल सैनी का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। विवेचक जयवीर चौधरी ने बताया कि मृतक अवनेश के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। संवाद