फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बिहार निवासी मजदूर की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- पानीपत से आते समय टैंपो से गिरा था मजदूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भौरा कलां के गांव मोहम्मदपुर मॉर्डन में किसान के घर मजदूरी करने के लिए आ रहे बिहार निवासी गोपाल (38) की टैंपो से गिर कर हुए हादसे में मौत हो गई। किसान ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को उसके परिजनों के पास भिजवाने की व्यवस्था की है।

बिहार के जिला कटिहार के थाना लटूरा के गांव शेखटोला विनोदपुर निवासी गोपाल अपने साथी सुबोध, जीतन, करमू सहित एक दर्जन साथियों के साथ भौरा कलां के गांव मोहम्मदपुर मॉर्डन में किसानों के घर मजदूरी करने के लिए आ रहा था। यह सभी पानीपत से देर शाम एक टैंपो में सवार होकर आ रहे थे।
विज्ञापन

शामली के कैराना क्षेत्र में वह टैंपो से गिर कर घायल हो गया। उसके साथियों ने प्राइवेट डॉक्टर से उसे उपचार दिलाया और गांव में किसान सुनील के घर ले आए। वहां वह सो गया। सुबह वह मृत मिला।
विज्ञापन

भौरा कलां निवासी मोहित ने बताया कि गोपाल कई साल से किसान सुनील के घर काम करता था। पोस्टमॉर्टम के बाद मजदूर के शव को किसान उसके परिजनों के पास भिजवा रहे है। जांच अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि हादसे के बारे में अभी तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें