फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण से अनुसूचित समाज को सबसे बड़ा नुकसान : : उदित राज

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में भोपा रोड पर आयोजित अखिल भारतीय परिसंघ के कार्यक्रम का दीप प्रज्जविलत करते उदितरा - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अनुसूचित जाति/जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ की जिला इकाई का सम्मेलन आयोजित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद उदित राज ने कहा कि एकता में ही शक्ति होती है। युवा उच्च शिक्षा हासिल करें और एक होकर अपने हितों के लिए संघर्ष करें। निजीकरण से आरक्षण समाप्त हो रहा है, जिससे एससी/एसटी को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

भोपा रोड स्थित पंजाबी बरातघर में आयोजित कार्यक्रम में निजीकरण बंद किए जाने की मांग रखी गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी विभागों का सरकार निजीकरण कर रही है, जिससे युवाओं के सामने भविष्य का संकट खड़ा हो सकता है। निजी क्षेत्रों में एससी/एसटी/ओबीसी और अल्पसंख्यक समाज को उचित भागीदारी दी जाए। आरक्षण कानून बनाया जाए और इसका संविधान की नौवीं अनुसूची में रखा जाए। पूर्व सांसद उदित राज ने कहा कि बैकलॉग पदों पर भर्ती विशेष भर्ती अभियान के माध्यम से की जाए। जाति प्रमाणपत्र आजीवन काल के लिए मान्य हो। महासचिव डॉ. ओमसुधा ने कहा कि हकों के लिए एक होना जरूरी है। अध्यक्षता इंद्रराज सिंह ने की। प्रांतीय अध्यक्ष बाबू सिंह बौद्ध, महिला विंग की अध्यक्ष गीतांजलि, विनोद कुमार, दीपक कुमार, एडवोकेट तरुण, संजीव कुमार, इंजीनियर नरेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष इंद्राज सिंह, हरिदास पाल, राम सिंह, सत्यपाल सिंह, गीता काकरान, चमन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें