फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपा पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश

Sun, 25 Mar 2018 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भोपा पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच कर शुक्रताल में हुई दुकानों में चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। इनके कब्जे से चोरी का माल और शस्त्र भी बरामद किए है। पुलिस लाइन में एसपी देहात अजय सहदेव ने पत्रकारों को इस बारे में जानकारी दी। बताया शुक्रताल के जनेश्वर सिंह पुत्र जलसिंह और उमेश पुत्र ओमवीर सिंह की मोबाइल की दुकानों से चोरों ने शुक्रवार रात में दुकानों का ताला चोरी हुई थी।
विज्ञापन


जनेश्वर की दुकान से 17 कंपनियों का मोबाइल, 22 हजार रुपये की नकदी व उमेश की दुकान से मोबाइल फोन, एनीसीडी व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान व 5500 रुपये की नकदी चोरी हुई थी। भोपा पुलिस ने एक सूचना के आधार पर मोनू, अर्जुन पुत्रगण राजेंद्र, निवासी शुक्रताल व राहुल पुत्र रामवीर निवासी ग्राम उस्मानपुर, थानाभवन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद किया। चोरों ने पुलिस पूछताछ में चोरी की घटनाओं का खुलासा किया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो सीपीयू, दो एलसीडी, दो माउस, एक यूपीएस, एक सिम एक्टीवेट मशीन, चार नये मोबाइल, 13 पुराने मोबाइल, तीन डिब्बे बल्ब, एक डिब्बा काली टेप, तीन इमरजेंसी लाइट,11 इमरजेंसी छोटी लाइट आदि सामान बरामद किया। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में चंद्रसैन सैनी, कांस्टेबल अंकित कुमार, अनिल कुमार, दीपक कुमार, श्यामसुंदर आदि शामिल रहे। टीम को एसएसपी अनंत देव ने पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें